February 16, 2026

रोमांस के डबल डोज से भरा है रितेश पांडे-पल्लवी गिरी का नया सांग ‘मेहरारू दाल भात नहीं है’

भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे इन दिनों अपने गानों से धमाल मचाए हुए हैं। उनकी फैन फॉलोइंग के चलते ही उनका हर गाना कुछ ही घंटों में मिलियन क्लब में पहुंच जाता है। अब रितेश पांडे और अंतर सिंह प्रियंका की आवाज में नया सांग ‘मेहरारू दाल भात नहीं है’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है, जो रिलीज होते ही वायरल हो गया है। गाने को कुछ ही समय में लाखों व्यूज मिल गए हैं। गाने में एक बार फिर से रितेश के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस पल्लवी गिरी ने कदम से कदम मिलाया।

यूं तो पल्लवी अपने डांस की वजह से सोशल मीडिया में हमेशा चर्चा में रहती हैं। वो अपने नए गानों के वीडियोज से भी सुर्खियों में आ ही जाती हैं। फैंस उनकी अदाओं के दीवाने हैं और जब एक्ट्रेस का कोई रोमांटिक वीडियो आता है तो उसकी बात ही कुछ और होती है।

निर्माता रत्नाकर कुमार निर्मित ‘मेहरारू दाल भात नहीं है’ में भी रितेश और पल्लवी का रोमांस से भरपूर डांस दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। सांग में पल्लवी साड़ी में गजब की मनमोहक लग रही है। उन्हें इस लिवास में देख रितेश उनके प्यार में पागल हुए जा रहे हैं। गाने में दोनों की केमेस्ट्री ने मानो पानी में आग लगा दी ऐसी लग रही है। गाना यूट्यूब पर बवाल मचाए हुए है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा रिलीज होने वाले सांग को रितेश पांडे और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है, इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। जबकि इसको लिखा है जेडी बहादुर ने। संगीत एडीआर आनंद ने तैयार किया है। डायरेक्टर रवि पंडित, कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडिटर दीपक पंडित, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।

आपको बता दें कि रितेश पांडे और पल्लवी गिरी जब भी साथ आए हैं, तो इन्होंने यूट्यूब पर बवाल मचा है। इस का गाना ‘आज जेल होई काल्ह बेल होई’ 53 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *