February 15, 2026

ऋषभ कश्यप गोलू, श्रुति राव ने पूरी किया “भइया हमरे राम हवे भउजी हमरी सीता” की शूटिंग

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार ऋषभ कश्यप गोलू इन दिनों फिल्मों की शूटिंग में लगातार सक्रिय हैं और बैक टू बैक भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी क्रम में ऋषभ कश्यप ने पॉपुलर एक्ट्रेस श्रुति राव के साथ जाने माने फ़िल्म डायरेक्टर प्रमोद शास्त्री के निर्देशन में भोजपुरी फिल्म ‘भइया हमरे राम हवे भउजी हमरी सीता’ की शूटिंग पूरी कर लिया है।

निर्माता व अभिनेता मनीष चतुर्वेदी द्वारा निर्माणाधीन यह फ़िल्म भोजपुरी संस्कृति संस्कार को प्रस्तुत करने वाली है। इस फिल्म की मेकिंग भव्य पैमाने पर की जा रही है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश जिला कुशीनगर के विभिन्न क्षेत्रों में बिग लेबल पर की गई है।

इस फ़िल्म में बड़े भाई के किरदार में मनीष चतुर्वेदी और भाभी की भूमिका में अंजना सिंह नजर आने वाले हैं। उनकी केमिस्ट्री दर्शकों का फुल एंटरटेनमेंट करने वाली है। वहीं छोटे भाई के रोल में भोजपुरी स्टार ऋषभ कश्यप गोलू अपने फैंस व ऑडियंस का मनोरंजन करेंगे, उनकी प्रेमिका की भूमिका में एक्ट्रेस श्रुति राव धमाल मचाने वाली हैं। उनकी चौकड़ी कमाल का खेला करने वाली है।

उल्लेखनीय है कि मनमोहक फिल्म्स बैनर के तले भव्य पैमाने पर बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘भइया हमरे राम हवे भउजी हमरी सीता’ समाज को जागरूक करने वाली है। यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। इस फिल्म को परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर देख सकेंगे और फिल्म का आनंद उठा सकेंगे।

इस फिल्म से समाज को नया मैसेज भी मिलेगा। इस फ़िल्म के निर्माता मनीष चतुर्वेदी हैं, जिन्होंने बतौर अभिनेता सभी बड़े स्टार के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं और अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। फिल्म के निर्देशन की बागडोर संभाला है निर्देशक प्रमोद शास्त्री ने, जिन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री को दिया है।

उनके फिल्म मेकिंग की जितनी तारीफ की जाय वह कम ही होगी। इस फ़िल्म के लेखक एस के चौहान, संगीतकार राजेश झा, आजाद सिंह, गीतकार सच्चिदानंद कवच, राकेश निराला, आजाद सिंह, संतोष उत्पाती हैं। डीओपी जगमिंदर सिंह हुंदल, एडिटर प्रकाश झा, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, विवेक थापा,  आर्ट डायरेक्टर सौरभ मिश्रा, ईपी सरोज मिश्रा, प्रोडक्शन कंट्रोलर चन्दन राज, लाइन प्रोड्यूसर अखिलेश सिंह, प्रोडक्शन मैनेजर मुन्ना यादव, पीआरओ रामचन्द्र यादव, ड्रोन ऑपरेटर अभिषेक शुक्ला, स्टिल फोटोग्राफर प्रशांत हैं। मुख्य कलाकार रिषभ कश्यप गोलू, अंजना सिंह, मनीष चतुर्वेदी, श्रुति राव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, मेहनाज श्रॉफ, चन्दन कश्यप, कुमार बिन्द्रा, अभिषेक राज, रूबेश यादव आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *