April 2, 2026

पवन सिंह के साथ जुड़े रत्नाकर कुमार

भोजपुरी सिनेमा के एंग्रीयंगमैन व गायकी के सिरमौर पवन सिंह के साथ भोजपुरी सिनेमा में बदलाव की बयार लाने वाले वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार जुड़ गये हैं। यह जोड़ी एक साथ मिलते ही बड़ा धमाके का आगाज डंके के चोट पर कर दिया है।  फ़िल्म मेकर रत्नाकर कुमार ने पवन सिंह के साथ मिलकर भोजपुरी फिल्म पवन पुत्र की शुरुआत बड़े पैमाने पर कर दिया है। अनंत चतुर्दशी के शुभ दिन पर गणेश जी की विधिवत पूजा अर्चना कर फिल्म का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू कर दी गई है।  इस फिल्म की पूरी शूटिंग भव्य पैमाने पर उत्तर प्रदेश, मुंबई और दुबई के विभिन्न रमणीय स्थलों पर की जाने वाली है। इस फिल्म में पवन सिंह का लुक वाकई काफी अलग है। कंधे तक घुंघराले बाल और रौबदार मूंछ में वे बहुत ही अट्रैक्टिव लग रहे हैं। इस फिल्म से नवोदित तारिका प्रियंका रेवड़ी को भोजपुरी सिनेमा के रुपहले पर्दे पर पवन सिंह के साथ लांच किया जा रहा है। साथ ही पवन सिंह के साथ प्रियंका पंडित भी रोमांटिक भूमिका में नजर आने वाली हैं। वर्ल्डवाइड चैनल व जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत फिल्म पवन पुत्र का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। निर्माता रत्नाकर कुमार हैं तथा निर्देशक फिरोज खान हैं। संगीतकार छोटे बाबा हैं। कार्यकारी निर्माता इमरोज अख्तर (मुन्ना) हैं। इस फिल्म में पवन सिंह की मधुर गायन शैली में कई कर्णप्रिय गीत सुनने को मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *