February 16, 2026

राजश्री और प्रीति राय का नया ‘दरदिया’ सांग वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज

भोजपुरी इंडस्ट्री में कई उभरते हुए सितारे हैं, जो अपनी चमक से भोजपुरी इंडस्ट्री में छा जाने को तैयार है। इन सितारों में से कइयों को चांस भी मिला है और कुछ आज भी अपना वजूद ढूंढ रहे हैं। ऐसे एक नए सितारों को धीरे धीरे अपनी जगह मिल रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं राजश्री यादव (गुड्डी) की। जिन्हें वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से एक से बढ़कर एक गानें मिलते जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही राजश्री का सावन सांग करs सोमारी दूल्हा मिली सरकारी रिलीज किया गया था। इस सांग में दर्शकों द्वारा इनकी बहुत तारीफ की गई थी। इस सांग को यूट्यूब पर 5 लाख से ज्यादा व्यूज और 8 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। अब एक बार फिर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से राजश्री का नया सांग ‘दरदिया’ रिलीज किया गया है। जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। गाने में राजश्री का डांस और एक्सप्रेशन गज़ब के लग रहे हैं।

गाने में राजश्री सखियों से पति के बारे में जिक्र करते हुए अपमी नद से हल्दी पीसने को कहा रही कि दाल भात भुजिया अचार देहनि जब जब मांगिली उ प्यार देहनि कही दीना कर दिया घात पिया मतवाला ए ननदो छाप दो ना हरदिया हमारा दरदिया न जाता।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘दरदिया’ सांग को सिंगर प्रीति राय ने अपनी खास शैली में गाया है। वही इसमें राजश्री यादव (गुड्डी) को फीचर किया गया है। लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने तैयार किया है। गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया है। कोरियोग्राफी बॉबी जैक्सन, कैमरा प्रिंस सिंह जानू और पिंटू वर्मा, मेकअप पंकज सोनी का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *