February 15, 2026

पवन सिंह स्टार फ़िल्म ”धर्मा” के सेट पर राज जायसवाल का जन्मदिन सादगीपूर्ण मनाया गया

म्यूजिक कम्पनी “डीआरजे रिकॉर्ड्स” के एमडी व फ़िल्म निर्माता राज जायसवाल का जन्मदिन पावर स्टार पवन सिंह अभिनीत फ़िल्म ”धर्मा” के सेट पर केक काटकर सादगीपूर्ण मनाया गया। टीम के सभी लोगो ने उन्हें बधाई दी और उनके जीवन मे आने वाली खुशियों के लिए प्रार्थना भी की। उनके जन्मदिन पर बधाई देने वाले का तांता सुबह से ही लगा रहा। उन्हें चाहने वालों ने फोन व मैसेज के द्वारा भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

राज जायसवाल ने सभी लोगो को धन्यवाद देते हुए कहा कि मेरे लिए यह जन्मदिन एक यादगार पल की तरह रह जायेगा।
आपको बता दें कि पवन सिंह की मुख्य भूमिका वाली भोजपुरी फ़िल्म धर्मा को राज जायसवाल प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फ़िल्म में पवन सिंह बतौर नायक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग आजकल उत्तर प्रदेश के फैजाबाद, अयोध्या, गोंडा और आसपास के इलाकों के रमणीय स्थानों पे की जा रही है। फ़िल्म धर्मा की कहानी काफी डिफ्रेंट है और भोजपुरी दर्शकों की पसन्द का ख्याल रखते हुए इसका लेखन किया गया है। धर्मा में पवन सिंह का बेहद दमदार और चुनौतीपूर्ण रोल है जिसको लेकर उनके फैन्स बेहद उत्साहित हैं।

भोजपुरी फिल्म धर्मा में पवन सिंह एक पॉवर पैक्ड अवतार में दिखने वाले है। इस फ़िल्म में पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी दिखाई देने वाली है, जिनकी कैमिस्ट्री दर्शकों को रिझाएगी। इस फ़िल्म के निर्माता डीआरजे रिकॉर्ड्स के ओनर राज जायसवाल हैं। निर्देशक अरविन्द चौबे हैं। लेखक सिद्धार्थ शंकर श्रीवास्तव हैं, जो इस फिल्म से बतौर एक्टर अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *