April 1, 2026

पूर्णिमा नाग नागिन की प्रेम कहानी का ट्रेलर हुआ लांच

फिल्म इंडस्ट्री के सुलझे हुए फिल्म निर्देशक संजय श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में भोजपुरी फिल्म पूर्णिमा नाग नागिन की प्रेम कहानी का ट्रेलर लांच किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर देखकर फिल्म के विषय की विविधता की झलक दिख रही है। तिलिस्म, एक्शन, रोमांच से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आने वाली है। इस फ़िल्म से पहली बार हीरो के तौर पर अभिजीत प्रकाश परदे पर दिखेंगे। उनकी नायिका मोहिनी घोष हैं। फिल्म निर्देशक संजय श्रीवास्तव की बात की जाय तो वे जब भी किसी फिल्म का ताना-बाना बुनते हैं तो उसके बारे में हर एक पहलू पर बारीकी से ध्यान देते हैं और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की सफल प्रयास करते हैं, जो कि रुपहले पर्दे पर साफ तौर पर साफ-साफ दिखता है। बिफेसु बाबा एंटरटेनमेंट के निर्मित की गई  फिल्म पूर्णिमा नाग नागिन की प्रेम कहानी के निर्माता आदित्य प्रकाश बिफेसु व अभिमन्यु कुमार हैं। निर्देशक संजय श्रीवास्तव हैं। स्टोरी, स्क्रीनप्ले, डायलॉग अरविंद तिवारी का है। संगीतकार छोटे बाबा तथा गीतकार राजेश मिश्रा, सुमित सिंह चंद्रवंशी हैं। छायांकन विकाश पांडेय, नृत्य कुमार प्रीतम, राजेश शर्मा, कला अखिलेश राज, मारधाड़ प्रदीप खड़का, संकलन संजय आर दास का है। मुख्य भूमिका में अभिजीत प्रकाश, अवधेश मिश्रा, मोहिनी घोष, रत्नेश बरनवाल, सीपी भट्ट, महेश शाह, तौहीद आलम, सतेंद्र सागर, संजीव मिश्रा आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *