April 2, 2026

अभिनेता विनोद यादव को प्रोड्यूसर साक्षी यादव ने महंगी कार की गिफ्ट

भोजपुरी इंडस्ट्री में दिन ब दिन बदलवा देखने को मिलने लगा है। जहां पहले भोजपुरी इंडस्ट्री में बहुत ही कम मेहनताने पर अभिनेता अभिनेत्रियां काम करते थे। अब वही इनकी फीस लाखों में होने लगी है। जहां भोजपुरी इंडस्ट्री हमेशा विवादों में रहती है। वही इसी इंडस्ट्री के एक अभिनेता इन सब से दूर अपनी फिल्मों और एलबमों में बिजी रहते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि हम किस अभिनेता की बात कर रहें हैं।
जी हां हम बात कर रहे हैं भोजपुरी इंडस्ट्री के राइजिंग स्टार गुंडा फेम अभिनेता विनोद यादव की। जिन्होंने अपने अभिनय से ये साबित कर दिया है कि वे लंबी रेस के घोड़े हैं। उनकी इसी काबिलियत से खुश होकर प्रोड्यूसर साक्षी यादव ने उनको टाटा हिरियर कार गिफ्ट की है जिसकी कीमत करीब 23 लाख है। ये गिफ्ट विनोद को उनके अपनी फिल्म कर्मपुत्र, बल और बलिदान के लिए दिया गया है। इनके साथ ही साक्षी ने विनोद को अपनी आगामी तीन और फिल्मों के लिए अनुबंधित कर लिया है। वैसे आपको बता दें कि साक्षी यादवऔर कोई नहीं हैं बल्कि विनोद यादव की धर्मपत्नी हैं। लेकिन वे एक निर्माता के तौर पर भोजपुरी फिल्मों में इन्वेस्ट करती हैं। अभी हाल ही में विनोद यादव की खेसारी लाल यादव के साथ एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें दोनों फिल्म फरिश्ता के सेट पर बैठे हुए थे।
गैरतलब है कि अभिनेता विनोद यादव दो फिल्में बनाकर तैयार है। जिसमें से एक अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर आनंद डी घटराज की ‘बल और बलिदान’ है, तो वही दूसरी निर्देशक इकबाल बक्श की ‘कर्मपुत्र’ है। जल्द ही विनोद बॉलीवुड फिल्म और एक बॉलीवुड वेबसीरीज में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही अभिनेता बैक तो बैक फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त चल रहा रहे हैं। जून माह से अभिनेता की आगामी चार फिल्मों का मुहूर्त और शूटिंग शुरू होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *