April 1, 2026

निर्माता निर्देशक और एक्टर जी एम दियाली का रोमांटिक सांग “ज़रा रुक जाना बताऊं तुन्हें” जल्द होगा रिलीज

आजकल बॉलीवुड में म्युज़िक वीडियो का बहुत बड़ा स्कोप है। गाने को फिल्मों के गीत की तरह फ़िल्माया जा रहा है, ऐसा ही एक खूबसूरत जल्द आने वाला है जिसका नाम है “ज़रा रुक जाना बताऊं तुन्हें” । यह एक सॉफ्ट रोमांटिक सांग है जिसकी शूटिंग कम्प्लीट कर ली गई है। फिलहाल इसका पोस्ट प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है और यह सांग बहुत जल्द ही एक बड़े म्युज़िक लेबल आए रिलीज किया जाएगा।

द दर्पण फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रहे म्युज़िक वीडियो के निर्माता निर्देशक जी एम दियाली हैं। इसके वीडियो में जीएम दियाली के साथ दीपिका छेत्री नजर आएंगी। गाने के डीओपी रतन बिस्वा, असिस्टेंट डायरेक्टर सबीन मीज़र हैं। रोमांटिक सांग के संगीतकार विक्रम सिंह हैं।

निर्माता निर्देशक और एक्टर जी एम दियाली अपने इस सांग को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि गाने के बोल काफी दिल छू लेने वाले हैं। “ज़रा रुक जाना बताऊं तुम्हे कह दो न जो है ज़ुबाँ पे”। इसका वीडियो कमाल का शूट हुआ है और उम्मीद है कि दर्शक दीपिका के साथ मेरी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री पसन्द करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *