February 11, 2026

निर्माता बी एन तिवारी की एक और धमाकेदार प्रस्तुति सिंगर एक्टर “विनीत तिवारी” के साथ, ‘प्यार ना माने हार’ की शूटिंग पूरी

ब्रदर्स मीडिया एंटरटेनमेंट बैनर के तले प्रोड्यूसर बी एन तिवारी एक और धमाकेदार भोजपुरी फिल्म ‘प्यार ना माने हार’ लेकर आ रहे हैं, जिसके हीरो सिंगर एक्टर विनीत तिवारी हैं और हीरोइन सोनाली मिश्रा हैं। उनके साथ देव सिंह और अरुण सिंह (भोजपुरिया काका) जबरदस्त सपोर्ट किया है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग एक ही शेड्यूल में कम्पलीट कर ली गई है। गौरतलब है कि भोजपुरी फ़िल्म “प्यार ना माने हार” से गायक से नायक बने ‘विनीत तिवारी’ रूपहले परदे पर धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं। वे इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में अपने अभिनय का जौहर दिखाएंगे और साथ ही एक्ट्रेस सोनाली मिश्रा के साथ डॉन्स, मस्ती और रोमांस का तड़का लगाएंगे।

इस फ़िल्म के निर्माता बी एन तिवारी हैं। संजीव कुमार सिंह हैं। लेखक निर्देशक प्रेम सागर सिंह हैं। डीओपी कृष्णा पांडेय, एसोसिएट डायरेक्टर संजय तिवारी हैं। मेकअप राजेश राठौर का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार विनीत तिवारी, सोनाली मिश्रा, देव सिंह, इन्द्रसेन यादव, अरुण सिंह (भोजपुरिया काका), रिंकू भारती गोस्वामी, नीतू चौहान, शालू रॉय, विकाश कुशवाहा, आशीष पाठक, नरेंद्र कुमार, आर एस तिवारी, साहब लाल धारी, आकांशा मिश्रा आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *