February 20, 2026

प्रियंका तिवारी, श्वेता यादव का छठ गीत ‘छठ घाट लोग जाय लागल’ हुआ रिलीज, दिखा लोक आस्था का संगम

उगते और डूबते हुए सूरज देव की उपासना का पर्व छठ महापूजा की तैयारी खूब जोर-जोर से श्रद्धा भक्ति के साथ की जा रही है। छठ पूजा में शामिल होने के लिए लोग विदेश और शहर से अपने अपने गांव आने लगे हैं। छठ पूजा में लगने वाली सामाग्री की खरीदारी व व्यवस्था की जाने लगी है। ऐसे में छठ गीत का भी अपना एक अहम स्थान है।

लोग बड़े चाव से भाव विभोर होकर छठ गीत सुनते हैं और छठ व्रत पूरा करते हैं। ऐसे में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी छठ माता के भक्तों के लिए एक से बढ़कर एक श्रद्धा भक्ति भाव से भरे छठ गीत लेकर आती रहती है। इसी कड़ी में एक और छठ गीत ‘छठ घाट जाय लागल’ रिलीज किया गया है। जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

इस गाने को सिंगर प्रियंका तिवारी ने गाया है और इसके वीडियो में छठ माता की परम भक्त के रूप में श्रद्धा यादव ने अभिनय किया है। छठ माता पर आधारित इस गीत में दिखाया गया है कि किस तरह से छठ पूजा की तैयारी की जा रही है। कैसे विधि विधान के लिए सामाग्रियों की व्यवस्था की गई है।

लोग छठ घाट की तरफ दउरा सजाकर चले जा रहे हैं। यही सब मनोरम दृश्य को देखते हुए श्रद्धा यादव छठ घाट पर जाने की तैयारी करते हुए अपनी सहेलियों से कहती है कि ‘गाँवे गाँवे गितिया गवाइ लागल, कोसिया भराइ लागल,  मथवा पs दउरा सजाय लागल, छठी घाट लोग जाय लागल…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत छठ गीत ‘छठ घाट लोग जाय लागल’ को सिंगर प्रियंका तिवारी ने मधुर आवाज में गाकर मन मोह लिया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस श्वेता यादव ने ट्रेडिशनल लुक में शानदार अदाकारी किया है। इसके अर्जुन शर्मा हैं। संगीतकार शम्स जमील हैं। वीडियो निर्देशक आर्यन देव, कोरियोग्राफर विक्रम राजपूत, एडिटर मीत जी हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *