February 14, 2026

प्रियंका सिंह ने नीलम गिरी से कहा- ‘सईयां मिला है लड़कईयां’

मुंबई : प्रियंका सिंह की मधुर आवाज और भोजपुरी की नई सेंशेसन नीलम गिरी के अदा का जादू खूब चल रहा है। जी हाँ,
प्रियंका सिंह की मधुर आवाज में गाया हुआ लेटेस्ट गाना सईयां मिला है लड़कईयां वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है जो काफी वायरल हुआ है। इस गाने में एक और खास बात यह है कि नीलम गिरी अपनी मंत्र मुग्ध कर देने वाली अदायगी से सबका मन मोह रही हैं। इस गाने के 3 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज प्राप्त हुए हैं। यानि कि 3 मिलियन प्यार मिल गया है और आगे भी गाना यूट्यूब पर अपनी रफ्तार बनाए हुए है।

 https://youtu.be/ETJr7qUPWFc

वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी के साथ मिलकर भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि उनकी आवाज का कोई तोड़ नहीं है। साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री की नई संसेशन नीलम गिरी जिनके द्वारा किसी गाने में परफॉर्म करते ही गाने के व्यूज लाखों में भाग जाते हैं। ‘सईयां मिला है लड़कईयां’ को नीलम गिरी के ऊपर फिल्माया गया है। उन्होंने अपनी कातिल अदाओं से सभी को अपना दीवाना बना दिया है। वे जब भी किसी गाने में परफॉर्म करती हैं। उस गाने को यूट्यूब पर लाखों में व्यूज बड़े ही आसानी से मिल जाते हैं। इस सुपरहिट गाने का लेखन और रैप सुमित सिंह चंद्रवंशी ने किया है। म्यूजिक आर्यन शर्मा, कंपोजर विजय चौहान, स्टूडियो आर्यन रिकार्ड्स (मुंबई), डायरेक्शन रवि पंडित कोरियोग्राफर रितिक (आरा), एडिट दीपक पंडित के द्वारा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *