April 4, 2026

प्रिंस सिंह राजपूत बने “रश ऑयल एंड लुब्रिकेंट्स” के ब्रांड अम्बेसडर

मुंबई : भोजपुरिया बाहुबली के रूप में फेमस भोजपुरी फ़िल्म स्टार “प्रिंस सिंह राजपूत” को सुविख्यात कम्पनी रश ऑयल एंड लुब्रिकेंट्स का उत्तर भारत का ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किया गया है। फैंस के लिए खुशी की बात है। उन्हें बधाई और शुभकमनाएं देने वालो का सिलसिला जारी है। इस कंपनी का ब्रांड अम्बेसडर बनने पर प्रिंस ने अपने माता-पिता और फैंस का किया शुक्रिया अदा किया है।

उल्लेखनीय है कि रश ऑयल एंड लुब्रिकेंट्स कंपनी द्वारा प्रिंस सिंह राजपूत को उत्तर भारत का ब्रांड एंबेसडर बनाने पर प्रिंस सिंह राजपूत भी बेहद उत्साहित है। उन्होंने कहा है “मुझे अपार हर्ष हो रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार करने वाली नामी गिरामी कंपनी, रश ऑयल एंड लुब्रिकेंट्स ने मुझे उत्तर भारत का ब्रांड एम्बेसडर चुना है। इसका श्रेय मैं अपने मातापिता, दर्शकों और उन चाहने वालों को देना चाहता हूं जिनके आशीर्वाद से में एक स्टार के रूप में स्थापित हुआ। साथ ही साथ रश कम्पनी को आभार व्यक्त करता हूं, कि उन्होंने मुझे इस काबिल समझा। जो सपना कभी मैं देखता था आज वो पूरा हो रहा है, आपका अपना भाई प्रिंस सिंह राजपूत।”

गौरतलब है कि मूलतः जिला सिवान, बिहार के रहने वाले भोजपुरी अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत ने 2013 से फिल्मों में एक्टिंग की शुरुआत की। उनकी पहली भोजपुरी फिल्म फूल और कांटे थी, उसके बाद हमारा फर्ज, मिशन पाकिस्तान, इंडियन, छल कबड्डी सहित दो दर्जन से अधिक भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। उनकी आने वाली भोजपुरी फिल्मों में सुजीत कुमार सिंह निर्देशित नरसिम्हा, इश्तियाक शेख बंटी निर्देशित बिदाई 2, राम कृष्ण बजरंगी, मुरली निर्देशित आई पी एस तेजस्विनी यादव, द ग्रेट भइया जी आदि हैं। साथ ही फ़िल्म निर्मात्री व अभिनेत्री “शिखा मिश्रा” द्वारा निर्मित की जा रही “सुजीत कुमार सिंह” भोजपुरी फिल्म ओमकारा के सेकंड शेड्यूल शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *