February 15, 2026

प्रिंस राजपूत और रूपा सिंह ऋषिकेश करेंगे ओमकारा की शूटिंग

मुंबई : फिल्म निर्मात्री व अभिनेत्री शिखा मिश्रा की होम प्रोडक्शन हाउस शिखा ग्लोबल इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली पहली भोजपुरी फिल्म ओमकारा का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरिया बाहुबली के नाम से फेमस प्रिंस सिंह राजपूत और रूपा सिंह नायक-नायिका के रूप में नजर आने वाले हैं। वे दोनों ऋषिकेश की वादियों में खूब रोमांस करने वाले हैं। प्रिंस-रूपा की हिट जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने वाली है। चांदनी सिंह भी इस फ़िल्म में अपना जलवा बिखेरने वाली हैं। अन्य प्रमुख भूमिका में उमेश सिंह, देव सिंह और अमित शुक्ला अपने अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाले हैं। इस फिल्म के सेकंड शेड्यूल की शूटिंग ऋषिकेश में होने वाली है। फिल्म की निर्मात्री शिखा मिश्रा हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। लेखक वीरू ठाकुर तथा संगीतकार ओम झा हैं। इस फिल्म को लेकर प्रिंस राजपूत और रूपा सिंह काफी उत्साहित हैं। उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि फ़िल्म निर्मात्री शिखा मिश्रा जी भोजपुरी सिनेमा को  साफ-सुथरी छवि वाली संपूर्ण पारिवारिक फिल्म देना चाहती हैं। वे हर वर्ग के दर्शकों को देखने लायक फिल्म का निर्माण कर रही हैं, ताकि हर कोई उनकी फिल्म देख कर खूब मनोरंजन कर सकें। हम सब इस फ़िल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उम्मीद है कि यह दर्शकों को बहुत पसंद आएगी।

सिनेमाघरों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ 15 अक्टूबर से संचालन की अनुमति: जावड़ेकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *