May 26, 2026

प्रवेशलाल यादव, चांदनी सिंह स्टारर फिल्म “बंसी बिरजू” का रोमांटिक सांग “कई जनम गंगा नहईनी हो” हुआ रिलीज

भोजपुरी के सिनेस्टार प्रवेशलाल यादव और खूबसूरत अदाकारा चांदनी सिंह के अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म “बंसी बिरजू” का बेहद रोमांटिक सांग “कई जनम गंगा नहईनी हो” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज़ हो गया है। इस गाने को स्नेह उपाध्याय और आलोक कुमार ने अपनी विशेष शैली में गाया है। गाने को खूब पसन्द किया जा रहा है। इस के वीडियो में प्रवेशलाल यादव और चांदनी सिंह की जोड़ी व केमिस्ट्री खूब जम रही है। इस गाने के कुंदन प्रीत गीतकार हैं और आशीष वर्मा ने संगीत दिया है.

इस फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार, लेखक संतोष मिश्रा और निर्देशक अजय एस झा हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स एवं जितेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म बंसी बिरजू को संतोष मिश्रा ने लिखा है। प्रवेशलाल यादव और आदित्य ओझा की जोड़ी ‘बंसी बिरजू’ के रूप में पहली बार परदे पर हंगामा मचाने वाली हैं। फिल्म में उनकी गहरी दोस्ती और धमाल काफी रोमांचक होगा, जो दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाला होगा, क्योंकि इन दोनों के बीच एक गजब की केमिस्ट्री फिल्म के ट्रेलर में ही दिख रही है।
फिल्म बंसी बिरजू के निर्देशक अजय कुमार झा, लेखक संतोष मिश्रा, संगीतकार आशीष वर्मा और डीओपी डीके शर्मा हैं। फिल्म के कार्यकारी निर्माता इमरोज अख्तर (मुन्ना) हैं। फिल्म के कलाकार प्रवेश लाल यादव, आदित्य ओझा, काजल राघवानी, चांदनी सिंह, सपना गिल, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, जे नीलम, अनूप अरोरा, गोपाल राय, रत्नेश बरनवाल, ब्रजेश त्रिपाठी, अमित शुक्ला, अंशुमान सिंह राजपूत, सुधा झा आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *