February 16, 2026

पॉवरस्टार पवन सिंह के स्टाइल का तांडव, आरा में दोबारा के टीज़र ने बढ़ाया पारा

भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार पवन सिंह के स्टाइल और स्वैग का तांडव मचा हुआ है। उनके बहुप्रतीक्षित सांग आरा में दोबारा का टीज़र आउट किया गया है जो सोशल मीडिया पर बवाल मचाए हुए है। क्या टीज़र है कुछ सेकंड में ही पवन सिंह ने बता दिया है कि यह गाना जब आएगा अपने साथ तूफान लेकर आएगा। एकदम बॉलीवुड के झकास स्टाइल वाला यह गाना है जिसमे पवन सिंह का तेवर सुपर स्टार वाला है। दो गाड़ियों के बीच जब पवन सिंह की एंट्री होती है तो लगता है कि शेर दहाड़ते हुए आ रहा है। मां अम्मा फिल्म्स के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज हुए इस सांग के टीज़र का रिस्पॉन्स अविश्वसनीय है। लोग इसे बेतहाशा देख रहे हैं। कुछ घन्टे में लाखों व्यूज क्रॉस कर गए हैं और तेजी के साथ यह मिलियन क्लब में शामिल होने जा रहा है।

गाने में पवन सिंह के साथ मेघा शाह बेहद हॉट और ग्लैमरस दिख रही हैं। मेघा की अदाएं और उनके डांस मूव्स दर्शकों को मदहोश करने वाले हैं। पवन सिंह और मेघा शाह की जोड़ी और कैमिस्ट्री आग लगाने वाली है। आरा में दोबारा गाने को पवन सिंह और पुनिता प्रिया ने गाया है। गीत लिखा है विक्की विशाल ने जबकि संगीतकार प्रियांशू सिंह है। वीडियो को पुदीना फेम डायरेक्टर रवि पंडित ने डायरेक्ट किया है। डीओपी वेंकट महेश, कोरियोग्राफर रितिक आरा हैं। कॉन्सेप्ट दीपक सिंह का है और अमित सिंह के साथ कॉलेब्रेशन किया है। माता पिता और अजीत सिंह जोकहरी का आशीर्वाद है। प्रोडक्शन मैनेजर प्रिन्स सिंह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *