April 2, 2026

ट्रेंडिंग स्टार रितेश पांडे का दमदार बोलबम गीत “आज मोहे भंगिया पिलाय दो”

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार रितेश पांडे के गाने आजकल व्यूज के रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। भोजपुरी अल्बम के गीतों से द्विअर्थी शब्दों को हटाने का प्रण लेने वाले ट्रेंडिंग सिंगर रितेश पांडे के एक बेहतरीन बोलबम गीत “आज मोहे भंगिया पिलाय दो” का टीज़र आउट होते ही वायरल हो गया है। सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर यह शानदार गीत कल 2 अगस्त को सुबह 7 बजे रिलीज होने जा रहा है। रितेश पांडे के इस गाने को लेकर टीज़र देखने के बाद दर्शकों और उनके फैन्स के बीच एक उत्सुकता जग गई है। लोग इस गीत के फुल वीडियो का इंतजार कर रहे हैं। खुद रितेश पांडे ने भी सोशल मीडिया के अपने ऑफिसियल अकाउंट से इस का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है “कमिंग सून….आज मोहे भंगिया पिलाय दो”।

टीज़र में रितेश पांडे एकदम अलग ही अवतार में प्रभावी दिख रहे हैं। वह डमरू बजाते हुए बड़े ही आकर्षक लग रहे हैं। टीज़र बता रहा है कि गाना कितना बड़ा है। इससे पहले जारी पोस्टर में माथे पे टीका, गले मे माला और हाथों में त्रिशूल…रितेश पांडे का लुक बहुत ही दमदार दिख रहा है। फैन्स इस टीज़र को खूब देख रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा है “दमदार पांडेय जी.”

https://youtu.be/YOnvG7a-3F8

कल रिलीज होने वाले सांग “आज मोहे भंगिया पिलाय दो” को रितेश पांडे और शिल्पी राज ने गाया है जबकि इसको लिखा है जेडी बहादुर ने। म्यूज़िक री अरेंजर आशीष वर्मा व बादल खान है। ऑरिजनल क्रेडिट्स में सिंगर्स मोहम्मद रफी, आशा भोंसले का नाम है वहीं संगीतकार सपन जगमोहन, गीतकार इन्दीवर हैं।

भोजपुरी अल्बम के गीतों में रितेश पांडे ने एक नई क्रांति ला दी है, और साफ सुथरे गाने पेश करने का उनका यह सिलसिला जारी है। उन्होंने भोजपुरी अल्बम के गीतों की क्वालिटी को एक अलग ही बुलंदी पर पहुंचाया है। आपको बता दें कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ रितेश पांडे का धमाल सांग “आज जेल होई काल्ह बेल होई’ लगातार 20 दिनों तक यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में रहा है. इस गाने ने यूटयूब पर ओवरऑल 50 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *