February 17, 2026

सिंगर प्रियंका सिंह का लोकगीत “रूप बा अनूप” हो रहा है पॉपुलर, काजल राघवानी की दिखी मासूमियत

भोजपुरी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर सिंगर प्रियंका सिंह फैन्स के लिए नया धमाका लेकर आई हैं। प्रियंका सिंह का एक शानदार लोक गीत “रूप बा अनूप” रिलीज होने के साथ ही लोकप्रिय हो रहा है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर आउट हुए इस ऑडियो सांग को अच्छे खासे व्यूज मिल रहे हैं।

इस शानदार गीत को प्रियंका सिंह ने अपनी विशेष शैली में गाया है जबकि पोस्टर पर चार्मिंग गर्ल काजल राघवानी के कातिलाना जलवे नजर आ रहे हैं। इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस गाने के वीडियो में काजल राघवानी नजर आ सकती हैं। इस भोजपुरी लोक गीत को प्रियंका सिंह के फैन्स, भोजपुरिया दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

प्रियंका सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में बतौर सिंगर एक बड़ा नाम है। इन के गाए हुए गीत यूट्यूब पर लाखों बार दर्शकों के द्वारा देखे जा रहे हैं। इस खाटी देहाती गीत को भी प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। गीत के लेखक कृष्णा बेदर्दी हैं और संगीत साजन मिश्रा का है। गीत के बोल बेहद प्यारे लिखे गए हैं। प्रियंका गाती हैं ” हमार पिया बहुत फैंसी है, उसके पास प्यार की एजेंसी है।” इस तरह के लिरिक्स गाने में हैं जो दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *