June 11, 2026

मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा संचालित वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत मिलक में किया गया पौधारोपण कार्यक्रम

मानव धर्म के प्रणेता परमपूज्य सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से पूरे देश में 2 जुलाई से 16 जुलाई तक वृहद पौधा रोपण अभियान संचालित किया जा रहा है, उसी कड़ी में महात्मा अंकिता बाई जी, महात्मा सुधर्मानंद जी व महात्मा चिंतामणि बाई जी के दिशा निर्देशन में उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के तहसील मिलक, प्रकाश इंटर कॉलेज में मानव सेवा दल, यूथ टीम, कॉलेज के संस्थापक डॉ चंद्र प्रकाश शर्मा जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे आदरणीय श्री रणवीर सिंह जी, मुख्य अतिथि डॉ अमित यादव जी और स्थानीय लोगों के सहयोग से 50 पौधे रोपित किए गए। स्थानीय लोगों ने इस मुहिम को बहुत सराहा और इस पुनीत कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *