February 15, 2026

सुपरस्टार रितेश पांडे की हल्दी रस्म की तस्वीरें हुई वायरल, उनके जन्मदिन पर ही हो रही है शादी

मुंबई| भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे डॉ. वैशाली पांडे से सगाई करने के बाद अब वाराणसी में ही अपने जन्मदिन पर ही शादी के बंधन में बंध रहे हैं। अभिनेता ने पहले घोषणा की थी कि वह एक निजी समारोह में शादी करेंगे, जिसमें केवल करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों की उपस्थिति होगी। जैसे ही प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू हुई, उनकी हल्दी की रस्म की तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई हैं। तस्वीर में रितेश सफेद पजामा और पीले रंग के कुर्ते में कूल लग रहे हैं। उनके कई फैन्स ने उनकी हल्दी के समारोह से तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं और अभिनेता को खुशहाल जीवन की कामना की। रितेश पांडे को उनके चाहने वालों की तरफ से जन्मदिन और शादी की ढ़ेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं।

आपको बता दें कि अपनी लेडी लव डॉ वैशाली पांडे से सगाई करने के बाद, रितेश पांडे वाराणसी में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। वे निजी समारोह में सिर्फ अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों की मौजूदगी में शादी करेंगे। शादी की सारी जिम्मेदारी रितेश पांडे के बड़े भाई राजीव पांडे संभाल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि वैशाली पांडे सैदपुर, गाजीपुर की रहने वाली हैं। फिलहाल वे सिविल सर्विस की तैयारी कर रही हैं। वहीं रितेश पांडे सुपरस्टार होने के साथ ही साथ भोजपुरी के एजुकेटेड ऎक्टर हैं। उन्होंने संगीत में स्नातक की भी डिग्री हासिल की है। उन्होंने संगीत की भी बाकायदा तालीम हासिल की है। बता दें कि अभिनय के अलावा, रितेश पांडे को उनकी गायन प्रतिभा के लिए भी जाना जाता है और उनके क्रेडिट में कई चार्टबस्टर्स गाने हैं।

 

गौरतलब है कि सुपरस्टार रितेश पांडे भोजपुरी सिनेमा के बड़े सुपर स्टार माने जाते हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती हैं। रानी चटर्जी, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दूबे, काजल राघवानी सहित इंडस्ट्री की सभी बड़ी ऎक्ट्रेस के साथ फिल्मे कर चुके रितेश पांडे का नाम सफलता की गारंटी माना जाता है। उनके म्युज़िक वीडियो भी अक्सर वायरल होते रहते हैं और उनके गानों को मिलियंस में व्यूज मिलते हैं। उन्हें सिनेमा और म्यूज़िक वीडियो दोनों में दर्शक खूब पसंद करते हैं। उनके कई गाने 100 – 200 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर चुके हैं। तो वहीं हैलो कौन गाने ने अब तक यूट्यूब पर लगभग 800 मिलियन व्यूज का आंकड़ा छू लिया है। फिलहाल रितेश पांडे ने अभी हाल ही में पेपर ब्वॉय, हल्दी कुमकुम, फुलवा, मेरे मीत रे सहित कई फिल्मों की शूटिंग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *