February 16, 2026

पवन सिंह का गाना माठा भी पिऊँगा फूंक के हो रहा है वायरल

मुंबई| भोजपुरी भोजपुरी सिनेजगत में गायकी के सिरमौर व सुपरस्टार पवन सिंह की मधुर आवाज का जादू इस कदर कायम है कि उनके गाये हुए गानों का जलवा ही जलवा है। उनकी हर फिल्मों में एक्शन और गानों को लोग हमेशा ही अपना ढेरो प्यार देते हैं। पवन सिंह अपने फैंस, श्रोताओं, दर्शकों एवं चाहने वालों के लिए लॉक डाउन में घर बैठे मनोरंजन के लिए एक मस्ती भरा नया गाना लेकर आएं हैं, जिसके बोल हैं माठा भी पिऊँगा फूंक के। यह गाना बहुत ही मधुर एवं कर्णप्रिय है। पवन सिंह की खास शैली में गाया हुआ यह गाना संगीत प्रेमियों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है और वायरल भी हो रहा है। सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर इस गाने पर लोग वीडियो भी खूब बना रहे हैं। यह गाना आदिशक्ति फिल्म्स म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को पवन सिंह के मधुर स्वर में गाया है। उनके स्वर में स्वर मिलाया है पार्श्व गायिका प्रियंका सिंह ने। संगीतकार छोटे बाबा बसही हैं। गीतकार आजाद सिंह हैं। निर्माता मनोज मिश्रा हैं। इस गाने अभी सिर्फ ऑडियो ही रिलीज हुआ है, जोकि सोशल मीडिया में काफी धमाल मचा रहा है। गाने की लोकप्रियता को देखते हुए पवन सिंह ने सभी संगीत प्रेमियों, फैंस और चाहने वालों को तहेदिल से धन्यवाद दिया है। उन्होंने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचने के लिए सभी से अपील किया है कि आप सब लोग लॉक डाउन का पालन करें। घर में रहें और अपने आप को सुरक्षित रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *