February 12, 2026

नं०1 ट्रेंडिंग में आया पवन सिंह का पहला हिन्दी गाना तीन घंटे में ही,  सांग कमरिया 10 घंटे में 60 लाख व्यूज का बनाया रिकॉर्ड

भोजपुरी सिनेमा के गायकी के सिरमौर व सुपरस्टार पवन सिंह की खास गायन शैली में गाया हुआ पहला हिंदी गाना कमरिया… रिलीज होते ही मात्र 3 घंटे में नं०1 ट्रेंडिंग में आ गया और यह गाना मात्र 10 घंटे में 60 लाख यानि 6 मिलियन से अधिक व्यूज पार कर बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। यह हिंदी गाना जेजस्ट म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है। पवन सिंह के फैंस में इस गाने को लेकर गजब का उत्साह देखते बन रहा है। काफी तादाद में सोशल मीडिया में यह गाना शेयर किया जा रहा है।

 

इस गाने पवन सिंह मधुर स्वर में स्वर मिलाया है पायल देव ने। गीतकार मोहसिन शेख, पायल देव, संगीतकार आदित्य देव, म्यूजिक कंपोजर पायल देव हैं। वीडियो डायरेक्टर व कोरियोग्राफर मुद्दसर खान हैं। छायांकन विशाल सिन्हा, संकलन नितिन एफसीपी, प्रोडक्शन योगेश कुमार प्रोडक्शन है। इस गाने का निर्माण देसी अंदाज में बड़े लेबल पर किया गया। इस गाने से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री हो गई है। इतने बड़े लेबल पर हिट हो रहे इस गाने को लेकर पवन सिंह ने सभी श्रोताओं को तहेदिल से धन्यवाद दिया है। हमेशा प्यार, आशीर्वाद बनाये रहने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *