February 16, 2026

पवन सिंह का देवी गीत आरा के दशहरा हुआ वायरल

भोजपुरी सिनेमा के गायकी के सिरमौर पवन सिंह का गाया हुआ देवी गीत आरा के दशहरा काफी वायरल हो गया है। जिसे बहुत ज्यादा पसंद किया गया है। इस गीत को जानी-मानी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस देवी गीत को अपने मधुर शैली व खास अंदाज में पवन सिंह ने गाया है, जिसे सुनकर श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। इस देवी गीत को लिखा है आजाद सिंह और श्याम देहाती ने, जिसे मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार श्याम आजाद ने। सहयोग अमित सिंह, परिकल्पना दीपक सिंह, आशीर्वाद माता पिता एवं अजीत सिंह (जोकरही) का है। प्रोग्रामिंग मिक्सिंग एंड मास्टरिंग शिशिर पांडेय ने किया है। रिकॉर्डिस्ट दुर्गा सिंह (वेब एंड फ्रेम स्टूडियो) हैं।
उल्लेखनीय है कि पवन सिंह जितने अच्छे गायक हैं, उतने ही अच्छे हैं नायक भी हैं। उनकी गायकी के कायल उनके फैंस की तादाद देश ही नहीं विदेशों में भी भारी संख्या में है। पवन सिंह का जब भी कोई गाना आने वाला होता है तो श्रोताओं को बेसब्री से इंतजार रहता है। देवी गीत आरा के दशहरा के बाद वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के द्वारा और भी कई गाने पवन सिंह की मधुर आवाज में गाए हुए रिलीज होने वाले हैं।
विदित हो कि इन दिनों वर्ल्डवाइड चैनल व जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म पवन पुत्र की शूटिंग में पवन सिंह व्यस्त हैं। जिसके निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक फिरोज खान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *