February 15, 2026

पवन सिंह स्मृति सिन्हा का नया गाना ‘पसरत प्यार’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

पावर स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा लंदन की खूबसूरत वादियों में रोमांटिक गाना गाते हुए नजर आए हैं, जोकि सुर्खियों में हैं। जी हाँ! भोजपुरी फिल्म ‘बेवफा सनम’ का रोमांटिक सांग ‘पसरत प्यार’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

जिसका फिल्मांकन लंदन की मनोरम वादियों में किया गया है। गाने के वीडियो में पवन सिंह कोट पैंट पहने डैसिंग लुक में काफी अट्रैक्टिव लग रहे हैं तो वहीं स्मृति सिन्हा पिंक साड़ी में बिजली गिरा रही हैं। इन गाने को मधुर आवाज में पवन सिंह और स्निग्धा सरकार ने गाया है।

गाने का गीत-संगीत बहुत ही कर्णप्रिय बनाया गया है। गाने का बोल है – ‘मन के अँगना पिरितिया से लिपाइल हो… साँझे दियरी सनेहिया के बराइल हो… मोहब्बत में मताइल जानी दिन दिन पे… पसरता प्यार तोहर दिलवा पे अइसे, माटी के तेल जइसे पसरे जमीन पे… यह वीडियो सांग बिग लेबल शूट किया गया है।

गाने में पवन सिंह के अपोजिट अभिनेत्री स्मृति सिन्हा नजर आ रही हैं। उनकी रोमांटिक जोड़ी खूब भा रही है। यह गाना देखने और सुनने में सभी को मंत्रमुग्ध कर देता है।

पवन सिंह और स्मृति सिन्हा के शानदार अभिनय से सजा यह गाना हर किसी का मन मोह रहा है। इस सांग के गीतकार संतोष उत्पाती हैं। संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं, जो इस फिल्म के डायरेक्टर भी हैं।

जिओ स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत एवं यशी फिल्म्स कृत फिल्म बेवफा सनम के प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे और अभय सिन्हा हैं। यह फ़िल्म 24 मई से जियो स्टूडियो पर एक दम फ्री में देखी जा सकती है। इस फ़िल्म का म्यूजिक राइट वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *