February 15, 2026

राष्ट्रीय संविधान दिवस पर राष्ट्रीय हिन्दू भगवा वाहिनी उन्नाव की जिलाध्यक्ष प्रियंका सैनी ने दी संदेश

राष्ट्रीय हिन्दू भगवा वाहिनी उन्नाव जिलाध्यक्ष प्रियंका सैनी ने एक बैठक में लोगों को संगठन के प्रचार-प्रसार के दौरान संविधान के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बताई हर भारतीय नागरिक के लिए हर साल 26 नवंबर का दिन बेहद खास होता है। दरअसल यही वह दिन है जब देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। यह संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है।

जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं, वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य में हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं। हर वर्ष 26 नवंबर का दिन देश में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है।संविधान लोकतंत्र की आत्मा है, भारतीय संविधान हमें हमारेअधिकारों के साथ कर्तव्यों के निर्वहन की सीख भी देता है।
आइए, हम राष्ट्रनिर्माण में अपने कर्तव्यों का पालन करें।संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।इस मौके पर प्रदेश मंत्री रेनू सैनी, जिलाध्यक्ष प्रियंका सैनी, उपाध्यक्ष संजनी सैनी, सह प्रभारी नेहा मिश्रा, संयोजक मोहिनी यादव के अन्य लोग भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *