February 16, 2026

फ़िल्म “माई बाबूजी के आशीर्वाद” का गाना “ओढनिया येलो येलो” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने किया रिलीज

मुंबई : सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू स्टारर सम्पूर्ण परिवारिक भोजपुरी फ़िल्म “माई बाबूजी के आशीर्वाद” रोमांटिक गीत “ओढनिया येलो येलो” म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह गाना प्रदीप पांडेय चिंटू और ऎक्ट्रेस संचिता बनर्जी पर फिल्माया गया है। जिसमें उनकी केमेस्ट्री  खूब जम रही है। इस गाने की खास बात यह है कि इसे बॉलीवुड सिंगर स्वाति शर्मा और पवन परदेसी ने गाया है।

वर्ल्डवाइड फ़िल्म प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी फ़िल्म माई बाबू जी के आशीर्वाद” एक सम्पूर्ण पारिवारिक परिवेश की दास्तान बयां करती है। इस फ़िल्म में प्रदीप पांडेय चिन्टू स्टारर यह फ़िल्म माँ-बाप और बेटे के मार्मिक रिश्ते को भवनात्मक रूप से दिखाती है। यह पूरी तरह एक फैमिली ड्रामा सिनेमा है।

रत्नाकर कुमार प्रस्तुत इस फ़िल्म के निर्माता प्रदीप सिंह, प्रतीक सिंह हैं और निर्देशन की बागडोर रफ़ीक लतीफ शेख ने संभाली है, जो भोजपुरी सिनेमा के जाने माने डीओपी हैं। उनके निर्देशन में बनी यह पहली फ़िल्म है। फ़िल्म के कथा पटकथा लेखक वीरू ठाकुर, डायलॉग राइटर के. मनोज सिंह, संगीतकार मधुकर आनंद, गीतकार राजकुमार आर पांडेय, आज़ाद सिंह, संतोष पूरी, ज़ाहिद अख्तर हैं।
फ़िल्म के डीओपी रज़्ज़ाक-आसिफ, फाइट मास्टर दिलीप यादव, कोरियोग्राफर रिक्की गुप्ता, राम देवन, संजय कोर्बे, एडिटर संतोष हरावडे हैं। फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता अनवर वीरानी, प्रोडक्शन मैनेजर कमल यादव, ड्रेस डिज़ाइनर बादशाह खान हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकार हैं प्रदीप पांडेय चिंटू, संचिता बनर्जी, काजल यादव, अवधेश मिश्रा, सुधा झा, अनिता रावत आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *