February 15, 2026

रितेश पांडे का न्यू ईयर सांग “लवंडिया लंदन से लाएँगे” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से हुआ रिलीज

मुंबई| भोजपुरी के मोस्ट पॉपुलर सिंगर और सुपरस्टार रितेश पांडे के गाने आजकल यूटयूब पर छाये हुए हैं। रितेश पांडे का फुल टू धमाल न्यू ईयर सांग “लवंडिया लंदन से लाएँगे” म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। नए साल के स्वागत में इस स्पेशल सांग को खूब सुना जा रहा है। इसको एक दिन में ही लाखों व्यूज़ मिल चुके हैं।वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत रितेश पांडे की मधुर स्वर गाये हुए इस जबर्दस्त भोजपुरी सांग को उनके फैन्स और भोजपुरिया दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस मस्ती भरे गीत का संगीत आशीष वर्मा ने तैयार किया है, जबकि आर एस प्रीतम ने इसके बोल लिखे हैं। इसके म्यूज़िक अरेंजर बादल खान हैं।

रितेश पांडे का यह ऑडियो सांग बहुत ही अच्छे और अनोखे ढंग से तैयार किया गया है और नए साल के आने के इस अवसर पर इस गीत को श्रोता और दर्शक खूब बजा रहे हैं। गाने के बोल बेहद अच्छे लिखे गए हैं जैसे रितेश पांडे इस गीत में कहते हैं “भोजपुरिया गाने पे ठुमका लगाएंगे, रजनी की तरह सिगरेट जलाएंगे, लवंडिया लंदन से लाएँगे।” जिस तेजी से यह गीत लोकप्रिय हो रहा है ऐसा लग रहा है कि यह एक ब्लॉकबस्टर सांग सिद्ध होगा। इस सांग का कांसेप्ट शानदार और अलग सा है। आपको बता दें कि रितेश पांडेय के अभिनय से सजी फिल्म “राजा राजकुमार” को सिनेमाघरों में बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं उनकी आने वाली भोजपुरी फिल्में “मजनुआ”, सरफरोश, पेपर ब्वॉय और “हल्दी कुमकुम” आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *