February 23, 2026

अब अमेरिका में अपने डांस का जलवा दिखायेंगी अभिनेत्री श्रद्धा रानी शर्मा

मुंबई। न्यूयॉर्क में 27 दिसंबर 2022 को ‘क्रिसमस पार्टी और रेड कॉर्पेटअवार्ड’ का आयोजन किया गया है।जिसमें ‘डांस शो’ के लिए भारत से धारावाहिकों व फिल्मों की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री,डांसर व ‘बिग बॉस’ फेम श्रद्धा रानी शर्मा को बुलाया गया है। जहाँ पर श्रद्धा अपने डांस का जलवा दिखायेंगी। इस बारे में श्रद्धा रानी शर्मा कहती है,”यह बहुत ही अच्छा ऑफर था, इस संस्था से काफी भारतीय मूल के लोग जुड़े हुए है। मुझे हमेशा देश विदेश से शो के ऑफर आते है और लोगों के लाईव रिएक्शन से हमेशा कलाकार का हौसला बढ़ता है,उसका मज़ा ही अलग होता है। मुझे लाईव परफॉर्मेंस बहुत पसंद है।ऐसा अनुभव बहुत ही रोचक और यादगार होता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *