February 16, 2026

निशा दुबे का देवी भक्ति सांग ‘पसंद बाटे कवन फुलवा’ हुआ रिलीज

भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस-सिंगर निशा दुबे अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बना लेती हैं। वो कई गानों में नजर आ चुकी हैं और उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। निशा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनको इंस्टाग्राम पर 8 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। निशा अपने ग्लैमरस अंदाज से भोजपुरिया दर्शकों को खूब भाती हैं, लेकिन अब दर्शकों को निशा दुबे का देवी भक्ति अवतार देखने को मिल रहा है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से निशा का देवी गीत ‘बाटे कवन फुलवा’ जारी हो चुका है। इस सांग में दर्शकों को निशा दुबे की मदमस्त कर देने वाली आवाज सुनने को मिल रही है। जो दर्शकों के सरचढ़ कर बोल रही है। सांग में निशा दुबे खुद परफॉर्म भी किया है। और उनके साथ बैकग्राउंड डांसर भी डांस कर रहे हैं। गाने को बड़े ही भव्य तरीके से फिल्माया गया है। गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत पसंद ‘बाटे कवन फुलवा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वही इस गीत को निशा दुबे ने भक्तिमय भाव से गाया है। गीत को जीतू जिद्दी ने लिखा है। संगीत आर्या शर्मा,निर्देशक तुषार केसरवानी, डीओपी संतोष यादव,कोरियोग्राफर अनुज आर मौर्या, कैमरा नवीन और एडिटिंग विवेक वीएफएक्स ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *