February 15, 2026

नीलकमल सिंह, शिल्पी राज का वीडियो सांग ‘दु हजारा लेके आजा स्टेज पs’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से हुआ रिलीज़

मुंबई| भोजपुरी के ब्लॉकबस्टर गीत “लइका तोहरे के पापा कहता” से नेम फेम हासिल करने वाले टॉप 2 सिंगर की लिस्ट में शामिल सिंगर नीलकमल सिंह का वीडियो सांग ‘दु हजारा लेके आजा स्टेज पs’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। ऑडियो सांग ‘दु हजारा लेके आजा स्टेज पs’ की अपार सफलता के बाद इस गाने का वीडियो रिलीज किया गया है। जिसे लाखों व्यूज़ मिल चुके हैं और इसे सुनने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। यह गाना देखते ही देखते पॉपुलर होता जा रहा है। यह गाना फुल टू मस्ती वाला है। वीडियो का फिल्मांकन कॉन्सेप्ट के साथ किया गया है, जोकि खूब मनोरंजन करने वाला है।

 

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत इस भोजपुरी लोक गीत को नीलकमल सिंह और शिल्पी राज ने आवाज़ दी है। नीलकमल और शिल्पी ने इसे बड़े मस्ती भरे अंदाज में गाया है। इसका संगीत तैयार किया है छोटू रावत ने जबकि गीत के बोल लिखे हैं आशुतोष तिवारी ने। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित, कोरियोग्राफर रितिक आरा, डीओपी  रंजीत सिंह, एडीटर दीपक पंडित हैं हक़ीपरिकल्पना सोनू सुधाकर का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *