February 15, 2026

नीलकमल सिंह ने श्वेता महारा को कह दिया “पटाखा” , हैप्पी न्यू ईयर सांग 2022 मचा रहा है धमाल

भोजपुरी सिनेमा के बवाल सिंगर नीलकमल सिंह और ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज की आवाज में जब भी कोई गाना आता है तो खूब धमाल मचा जाता है। ऐसे में नीलकमल सिंह और शिल्पी राज की आवाज में गाया हुआ हैप्पी न्यू ईयर स्पेशल सांग भोजपुरी गाना “पटाखा” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में नीलकमल सिंह और श्वेता महारा का फुल एंटरटेनिंग धमाल दिख रहा है। गाने में नील कमल श्वेता महारा को पटाखा कहकर छेड़ रहे हैं और खूब मस्ती खूब धमाल कर रहे हैं। यह गाना पटाखा दर्शकों को खूब भा रहा है। इस गाने का ऑडियो और वीडियो लोग बड़े मन से देख व सुन रहे हैं। कुछ ही घंटों में इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत हैप्पी न्यू ईयर सांग 2022 भोजपुरी गाना पटाखा के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने के सिंगर नीलकमल सिंह और शिल्पी राज हैं। गीत लिखा है गीतकार आशुतोष तिवारी ने, जिसे मधुर संगीत से सजाया है आर्या शर्मा ने। वीडियो डायरेक्टर भोजपुरिया, कोरियोग्राफर गोल्डी जैसवाल, एडिटर मीत जी हैं। डीआई रोहित, मिक्स और मास्टर जीतू शर्मा ने किया है। मस्ती भरे सांग पटाखा का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। बताते चलें कि इन दिनों भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में नीलकमल सिंह और अदाकारा श्वेता महारा का जलवा ही जलवा है। इनके जो भी गाने आ रहे हैं, दर्शकों पर जादू चला रहे हैं।

 

 

आ गया गरईया मछरी व गोदनवा के बाद अब शिल्पी राज का नया धमाका (राजा जी खून कईद) – https://youtu.be/nbU9fQFi5fY
Feat. नीलम गिरी के साथ तो आप लोग देखना ना भूले Only On Worldwide Records Bhojpuri पर धन्यवाद
https://bit.ly/3ebOb55

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *