February 16, 2026

Neelkamal Singh ने दी Neelam Giri को ‘बुर्ज खलीफा’ से कूदने की धमकी

भोजपुरी स्टार सिंगर नीलकमल सिंह और ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज ने एक और धमाका कर दिया है, जिसकी गूंज इस बार केवल यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि देश के बाहर भी सुनाई देगी। नीलकमल और शिल्पी राज के नए गाने का नाम है ‘बुर्ज खलीफा’।  ये गाना बड़े भव्य तरीके से फिल्माया गया है, जिसमें उनका साथ दे रही हैं ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी। बुर्ज खलीफा सांग वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

अभिनेत्री नीलम गिरी और नीलकमल सिंह के इस गाने को विदेश में फिल्माया गया है, जिसमें नीलकमल सिंह और नीलम गिरी बुर्ज खलीफा, दुबई ब्रिज और सड़कों पर धमाल मचा रहे हैं। सांग में नीलम गिरी का वेस्टर्न लुक दर्शकों को अपना दीवाना बना रहा है। वैसे भी नीलम गिरी के फैंस को उनके नए वीडियोज का इंतजार रहता हैं। जैसे ही वे सोशल मीडिया में अपना कोई वीडियो डालती हैं। तो उसे दर्शक हाथोहाथ उठा लेते हैं। ‘बुर्ज खलीफा’ सांग की खबर लिखे जाने तक इसे 3 घंटे में 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये गाना मिलियन क्लब में शामिल होने को तेजी से भाग रहा हैं।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत ‘बुर्ज खलीफा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार, सिंगर नीलकमल सिंह और शिल्पी राज, फिचरिंग नीलम गिरी। गीतकार आशुतोष तिवारी, म्यूजिक आर्या शर्मा, वीडियो निर्देशक भोजपुरिया, कोरियोग्राफर गोलडी जैसवाल, एडिटर मीत जी, डीआई रोहित मिक्स और मास्टर जीतू शर्मा हैं। इस सांग के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *