February 18, 2026

नीलम गिरी के वीडियो सांग ’मुंहवा फेरबू बलम से’ में छलका नीलकमल का दर्द

मुंबई|  भोजपुरी संगीत जगत में अपनी बेमिसाल गायकी से धमाल मचा रहे पॉपुलर सिंगर, एक्टर नीलकमल सिंह और ’ट्रेंडिंग गर्ल’ नीलम गिरी को म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पहली बार एक साथ लेकर आई हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल से नीलकमल की आवाज में दर्दभरा वीडयो सांग ’मुंहवा फेरबू बलम से’ रिलीज किया, जो अब लोगों को भी  पसंद आ रहा है। इस गाने में नीलम गिरी और नीलकमल की ’लव स्टोरी’ को दिखाया गया है। गाने में दोनों का प्यार तो परवान चढ़ता है, लेकिन नीलम की शादी कही और हो जाती है। इस गाने में दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है। गाने में नीलम गिरी की खूबसूरती और इमोशन दोनों कमाल का दिखा है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के मालिक रत्नाकर कुमार ने कहा कि इस गाने में हमने दोनों कलाकारों को लेकर नया करने की कोशिश की थी, जो सफल हो गई और गाने लोगों बहुत पसंद आ रहा है। इस दर्दभरे गीत को नीलकमल सिंह ने अपनी खास शैली में गाया है। इस गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है जबकि संगीत राज गाजीपुरी के हैं। इस गीत का निर्देशन रवि पंडित ने किया है, वही कोरियोग्राफी राहुल यादव का है। गाने का प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *