February 15, 2026

नीलम गिरी और शिल्पी राज का छठ गीत ‘खोली नजरिया’ यूट्यूब पर छाया

भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज और अदाकारा नीलम गिरी के गाने का इंतजार लोग बहुत बेसब्री से करते हैं। शिल्पी राज और नीलम गिरी का इस साल का पहला छठ गीत ‘खोली नजरिया’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल चैनल पर रिलीज हो चुका है। सांग में शिल्पी राज की आवाज पर नीलम गिरी एक बार फिर से अपनी अदाओं को जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। सांग में नीलम गिरी हर बार की तरह इस बार भी अपने ट्रेडिशनल लुक में सभी को अपना दीवाना बनाने में कामयाब रही हैं। पीले और लाल रंग की साड़ी नीलम गिरी के लुक में चार चांद लगा रहा है।

 

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सांग ‘खोली नजरिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वही गीत को विजय चौहान ने लिखा है। संगीत आर्या शर्मा,निर्देशक आर्यन देव, कोरियोग्राफर सम्राट अशोक, एडिटर मीत जी और प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी है। गाने के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास हैं।

बतादें कि शिल्पी राज और नीलम गिरी जब भी दोनों साथ आती है , तो इंडस्ट्री में धमाका हो जाता है। इसके अब तक आये सभी सांग मिलेनियम क्लब में शामिल हुए हैं। नीलम गिरी और शिल्पी का धमाकेदार सांग ‘गोदनवा’, ‘गरईया मछरी’, ‘बदरवा’,’कोंहड़ा के फुलवा’, ‘कबले होई लइका दुसरका’ जैसे सांग्स रिलीज होने के साथ ही वायरल हो गए हैं। दोनों के गानों को लाखों व्यूज मिल जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *