February 15, 2026

राष्ट्रीय हिन्दू भगवा वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नेहा पांडेय ने वर्चुअल मीटिंग में लोगों को दी संदेश

एक स्त्री सारे रिश्तों को कितने अच्छे से संभालती हैं। आज महिलाओं का योगदान सभी क्षेत्र में अहम् हैं। महिलाएं किसी भी देश के विकास का मुख्य आधार होती हैं। वे परिवार, समाज और देश की तरक्की में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

वहीं आज महिलाएं हर क्षेत्र में खुद को साबित कर रही हैं एवं पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हैं। लेकिन आज भी कई क्षेत्रों में महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार नहीं मिल रहा है।
उन्हें अपने अधिकारों के लिए लड़ना पड़ रहा है। वहीं हमारे देश मे लगातार घट रही महिलाओं की संख्या और बढ़ रहे भ्रूण हत्या, महिलाओं पर अत्याचार और बलात्कार के मामले काफी चिंताजनक हैं।
लेकिन् अभी भी दुनिया के उन्नत देशों में भी महिला सशक्तिकरण की स्वीकृति पर सवाल हैं, जबकि राजनीतिक दबाव में विकासशील देशों और राष्ट्र तो महिला समानता के अधिकार को पूर्ण रूप से स्वीकारने से काफी दूर हैं। लेकिन अब बीते कुछ सालो से इसमें थोड़े-थोड़े बदलाव आ रहे हैं।
इसलिए महिलाओं के सम्मान के प्रति सभी को जागरूक होने की जरुरत है।
नारी दया, करुणा, प्रेम और ममता की पवित्र मूर्ति होती हैं। नारी ही मनुष्य की जन्मदात्री होती हैं, जिसके ह्रदय में सूर्य जैसा तेज, समुद्र जैसी गंभीरता, चन्द्रमा जैसी शीतलता, पर्वतों जैसी मानसिक उच्चता, पृथ्वी जैसी क्षमता होती है।
वहीं जिस समाज में नारी का सम्मान नहीं किया जाता, उस समाज का जल्द ही सर्वनाश हो जाता है। इसलिए हर किसी को नारी का सम्मान करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *