February 16, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर राष्ट्रीय हिन्दू भगवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा पांडे ने दीं संदेश

राष्ट्रीय भगवा वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा पांडे जी ने लोगों को संदेश देते हुए कहा राष्ट्र और मानव विकास के लिए समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए उनके अधिकारों के बारे में जानना महत्वपूर्ण हैं। इसी ज्ञान के लिए शिक्षा दी जाती है। लोगों को शिक्षा की ओर प्रेरित करने के लक्ष्य के तहत साक्षरता दिवस मनाया जाता है। जिसमें विश्व के तमाम देश वयस्क शिक्षा और साक्षरता की दर को बढ़ाने के लिए इस दिन को खासतौर पर मनाते हैं। बहुत से लोग आज भी साक्षरता से दूर रहते हैं और इसलिए यह दिन लोगों को उनके लिए महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में सूचित करने का एक प्रयास है।
यह वह दिन भी है जब लोगों को मानव जाति की उपलब्धियों के बारे में पता चलता है।यह दिन करियर और व्यावसायिक कौशल से जुड़े विभिन्न कौशल और दक्षताओं पर भी प्रकाश डालता है।हर साल इस दिन को एक अलग थीम के साथ मनाया जाता है। साक्षरता सबसे अच्छा उपाय है साक्षरता एक उज्जवल भविष्य का प्रवेश द्वार है।लोगों की स्थिति में तभी सुधार हो सकता है जब लोग पढ़-लिख सकें और रोजगार प्राप्त कर सकें। साक्षरता से ही देश का आर्थिक विकास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *