February 15, 2026

रवि किशन और निरहुआ के हाथों बंसी बिरजू का म्यूजिक लांच

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो दिग्गज फिल्म स्टार मेगास्टार व सांसद रवि किशन और जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ के कर कमलों द्वारा भोजपुरी फिल्म बंसी बिरजू का म्यूजिक लांच किया गया। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डिशुम बीआइपीएल सीजन 4 मैच के दौरान इकाना क्रिकेट स्टेडियम के प्ले ग्राउंड में भव्य पैमाने पर म्यूजिक लांचिंग के साथ साथ फिल्म का फर्स्ट लुक भी लांच किया गया। इस मौके पर स्टेडियम में मौजूद फिल्मी सितारों के साथ-साथ मैच देखने आये दर्शक दीर्घा भी साक्षी रहे। फिल्म का पोस्टर काफी अट्रैक्टिव बनाया गया है।
गौरतलब है कि रीयल लाइफ में दोस्ती की मिसाल सिनेस्टार प्रवेशलाल यादव और आदित्य ओझा की जोड़ी  बंसी बिरजू के रूप में रुपहले परदे पर हुड़दंग मचाने वाले हैं। उनकी गहरी दोस्ती का ट्यूस्ट काफी रोमांचक होगा, जो दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाला होगा। बंसी बिरजू के बीच में काजल राघवानी की धमाकेदार एंट्री फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है। साथ में चांदनी सिंह और सपना गिल की अदायगी भी खूब लुभाने वाली है। वर्ल्डवाइड चैनल एवं जितेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म बंसी बिरजू के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक अजय कुमार झा हैं। लेखक संतोष मिश्रा तथा संगीतकार ओम झा हैं। छायांकन डीके शर्मा ने किया है। कार्यकारी निर्माता इमरोज अख्तर (मुन्ना) हैं। मुख्य कलाकार प्रवेश लाल यादव, आदित्य ओझा, काजल राघवानी, चांदनी सिंह, सपना गिल, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, जे नीलम वशिष्ठ, अनूप अरोरा, गोपाल राय, रत्नेश बरनवाल आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *