February 13, 2026

मुन्ना दुबे ने खुशबू तिवारी से कहा लायन इज़ बैक – महंगा पड़ेगा .! गाना रिलीज ।

कहते हैं कि सौदा खरीदने से पहले इंसान को उसका मोल नहीं पता हो ये कैसे हो सकता है, लेकिन कभी कभी कुछ गलत भी हो जाता है उसी को लेकर संगीतकार सह गायक मुन्ना दुबे लेकर आये हैं एक जबरदस्त एलबम और कह रहे हैं कि लायन इज बैक- महंगा पड़ेगा। इस महंगा पड़ेगा में क्या क्या महंगा पड़ेगा अब यह तो आने वाले समय मे गाने को देखने के बाद ही पता चलेगा । मुन्ना दुबे लिखित और उन्हीं के द्वारा बनाये गए संगीत पर मुन्ना दुबे और खुशबू तिवारी की आवाज़ में यह गाना मुन्ना दुबे के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है ।

इस गाने में हिपहॉप म्यूजिक के साथ धमाकेदार वापसी कर रहे हैं मुन्ना दुबे । अभी हाल फिलहाल ही मुन्ना दुबे के मोतीलाल नगर स्थित आवास पर चोरी की घटना हुई थी जिसमें उनकी लाखों की संपत्ति की चोरी हुई थी । मुन्ना दुबे मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले हैं, और काफी लंबे समय से बॉलीवुड में हिंदी , भोजपुरी सहित कई भाषाओं में गाने लिखते और गाते आये हैं । उनकी कई रचनाएं सुपरहिट हो चुकी हैं । इस गाने के डीओपी एवम डायरेक्टर हैं सुनील सिंह चौहान ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *