February 15, 2026

व्हाट्सएप पर ज्यादा शेयर होने वाले संदेश अब एक ही बार हो सकेंगे फॉरवर्ड

नयी दिल्ली । व्हाट्सएप ने कोरोना वायरस संकट के बीच गलत खबरें और जानकारियां फैलने से रोकने के लिए संदेश फॉरवर्ड (साझा करने) के नियमों में बदलाव किया है। अब व्हाट्सएप पर ज्यादा फॉरवर्ड होने वाले संदेशों को एक बार में एक ही व्यक्ति या समूह को भेजा जा सकेगा।

इससे पहले व्हाट्सएप में एक बार में संदेश भेजने की सीमा पांच लोगों या समूहों तक सीमित थी।

इससे पहले फर्जी खबरों को फैलने से रोकने के लिए व्हाट्सएप ने संदेश के साथ यह जानकारी देने की शुरुआत भी की थी कि इसे फॉरवर्ड किया गया है या नहीं।

फेसबुक के स्वामित्व वाली मेसेंजिंग एप ने कहा कि कोरोना वायरस संकट के बीच आपस में जुड़े रहने के लिए लोग व्हाट्सएप का सक्रियता से उपयोग कर रहे हैं। ऐसे समय में गलत जानकारियों को फैलने से रोकने के लिए उसने यह नया फीचर पेश किया है।

व्हाट्सएप की ओर से यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब दुनियाभर के सरकारें फर्जी खबरों से निपटने की चुनौती का सामना कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *