February 15, 2026

एम एच 1 अब भोजपुरी में भी

पंजाब का प्रसिद्ध म्यूजिक चैनल “एम एच 1” अब भोजपुरी में भी वृहद पैमाने पर अपने आगमन की तैयारी में है । इसी छठ महापर्व पर यह अपना भोजपुरी चैनल “एम एच 1 भोजपुरी” लांच करने जा रहा है। “एम एच 1” के सी. एम. डी. श्री महिंदर बठला ने “एम एच 1भोजपुरी” में प्रोग्रामिंग की जिम्मेदारी अजय पाल सिंह को सौंपी है जिन्होंने कई बड़े चैनल्स में अपना योगदान दे चुके हैं। अजय पाल सिंह ने बताया कि “एम एच 1 भोजपुरी” एक सम्पूर्ण मनोरंजन चैनल होगा, जिसमें भोजपुरी भाषा में विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा दर्शकों का मनोरंजन किया जाएगा। चैनल ने अपने कई कार्यक्रम की शूटिंग भी शुरू कर दी है। जिसमें सबरे सबेरे , स्टार ऑफ द वीक, कॉलेज कैम्पस, स्कूल लाइफ, आवाज़ भोजपुरी जैसे शो शामिल हैं। सिंगिंग रियलिटी शो आवाज भोजपुरी के एंकर हैं आलोक कुमार जबकि सबेरे सबेरे के अजीत आनंद और संजोली पाण्डेय, स्टार ऑफ द वीक को प्रस्तुत करेंगी माया जबकि कॉलेज कैम्पस को दिव्या द्विवेदी।
आपको बता दें कि भोजपुरी में गीत संगीत और फिल्मी चैनल्स की संख्या काफी है लेकिन मनोरंजन चैनल गिने चुने ही हैं। “एम एच 1 भोजपुरी” चैनल की सोच अन्य भोजपुरी चैनलों से अलग हट के है जिसका मकसद अच्छे ज्ञानप्रद कार्यक्रमों के साथ हर वर्ग के लोगो का मनोरंजन करना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *