February 15, 2026

करिया के सेट पर मनोज टाईगर, बालेश्वर सिंह और अयाज खान संग ज्योति मिश्रा ने लगाया ठुमका

बहुत सारी फिल्मों में अपने हुस्न और अदायगी का जलवा दिखा चुकी ऎक्ट्रेस ज्योति मिश्रा ने निर्माता, निर्देशक, लेखक व अभिनेता की फ़िल्म करिया में मनोज टाईगर, बालेश्वर सिंह और अयाज खान के साथ जबरदस्त ठुमका लगाया है। दरअसल वह इस फ़िल्म में एक स्पेशल सांग में नजर आएगी और जब वह इस की शूटिंग कर रही थीं तो पूरी यूनिट के लोग झूम उठे। सबको ऐसा लगा जैसे रीयल मुजरा हो रहा है।
बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के प्रति समर्पित सशक्त फ़िल्म अभिनेता अंगद कुमार ओझा की बहुचर्चित फ़िल्म करिया की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला देवरिया में जोर शोर से हो रही है। लेखक, निर्देशक, निर्माता और हीरो अंगद कुमार ओझा की सम्पूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फ़िल्म “करिया” साउथ और भोजपुरी 2 भाषाओं में एक साथ बनाई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि शक्ति फिल्म्स इंडस्ट्रीज के बैनर तले बनाई जा रही फ़िल्म करिया में अंगद कुमार ओझा के साथ ज़ोया खान की रोमांटिक केमेस्ट्री दिखाई देगी। साथ ही प्रमुख भूमिका में मनोज टाइगर, अमित शुक्ला, प्रकाश जैस, बालेश्वर सिंह, अयाज खान, बीना पांडेय, सोनिया मिश्रा दिखाई देंगे। और ज्योति मिश्रा इसमे एक खास सांग में अपने ग्लैमर का तड़का लगाएंगी।
गौरतलब है कि एक्टर डायरेक्टर अंगद कुमार ओझा ने इसके पहले वायरस फिल्म का निर्माण किया था, जो भोजपुरी और साउथ दोनों भाषाओं में बनाई गई थी। उस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला था और अब वे करिया फ़िल्म का निर्माण कर रहे हैं।
फिल्म करिया के संगीतकार वीरेंद्र पॉल हैं। सिंगर्स आलोक कुमार, इंदु सोनाली, प्रियंका सिंह, शिल्पी राज, हनी बी, विरेन्द्र पॉल हैं। फ़िल्म के डीओपी टी शबरी नाथ, डांस मास्टर प्रसून यादव, फाइट मास्टर दिनेश यादव हैं। कला राजीव शर्मा का है। प्रोडक्शन  कंट्रोलर जीतू बाबा हैं। फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव (आरआरजे मीडिया) हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *