February 16, 2026

वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस की फिल्म में रितेश पांडे और नीलम गिरी की जोड़ी को डायरेक्ट करेंगे मंजुल ठाकुर

मुंबई| वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ओनर और फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने बहुत ही टैलेंटेड एक्टर और सिंगर रितेश पांडेय को अपनी नई फिल्म के लिए साइन किया है। इसकी घोषणा आज वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा की गई है। इस फिल्म में रितेश के अपोजिट भोजपुरी इंडस्ट्री की नई सेंसेशन नीलम गिरी नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर करेंगे। इस फिल्म को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा एवं यह फिल्म वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड चैनल के बैनर तले निर्मित की जाएगी। हाल ही में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड के ओनर रत्नाकर कुमार ने एक फोटो शेयर कर इस बात की घोषणा की है की उनकी आगामी फिल्म में रितेश पांडे और नीलम गिरी होंगे।अभी तक फ़िल्म का नाम की घोषणा नहीं की गई है। फिल्म के बारे में अभी अधिक जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। इस दोनों कलाकारों एवं निर्देशक के अलावा फिल्म में कौन कौन होगा। इसका खुलासा नहीं हो पाया है। जल्द ही अन्य कलाकारों की भी घोषणा की जाएगी और इस फ़िल्म की कहानी क्या है इस बारे में भी जल्द खुलासा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *