February 12, 2026

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुई माही श्रीवास्तव का सांग ‘सईया डोले’

बहुत ही कम समय में भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग धाक बनाने वाली बोल्ड और सुपरहॉट अभिनेत्री माही श्रीवास्तव इंडस्ट्री में एम राइजिंग स्टार के तौर पर उभरकर सामने आई हैं। वे एक के बाद एक वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से हिट सांग देती चली आ रही हैं। माही का हालिया रिलीज खाटी स्टाइल सांग काला साड़ी यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। काला साड़ी सांग को अब तक 36 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल हो चुके हैं। इसी बीच अब माही श्रीवास्तव का नया सांग ‘सईया डोले’ रिलीज किया गया है। जो रिलीज के साथ ही भोजपुरिया दर्शकों की जुबां पर चढ़ गया है। इस सांग को सिंगर शिवानी सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है।

सांग में माही ने एक बार फिर से पूरी महफ़िल लूट ली है। वे बड़े ही मजेदार अंदाज में डांस कर रही है। गाने में माही की अदायगी सभी को ये कहने पर मजबूर कर रही है की माही आने वाले समय की सुपरस्टार हैं। उनके हर सांग कोई लाखों व्यूज मिल रहे हैं। उनके परफॉर्म किए गए सांग मिलेनियम क्लब में शामिल होते जा रहे हैं। दर्शकों पर माही का खुमार चढ़ने लगा है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘सईया डोले’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसकी सिंगर शिवानी सिंह हैं। गाने में फीचर माही श्रीवास्तव ने किया है। गीत रोहित पाठक, संगीत जेपी तिवारी, निर्देशक भोजपुरिया, कोरियोग्राफर रानी प्रजापति, रिकॉर्डिंग संगम स्टूडियो और एडिट मीत जी ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *