April 1, 2026

मधु सिंह राजपूत ने सूरज सम्राट से कहा – तेरी दुल्हन सजाऊंगी

मुंबई| अपनी चंचल व मोहक अदा का जादू चलाकर रुपहले पर्दे पर जलवा बिखेरने वाले चुलबुली अदाकारा मधु सिंह राजपूत इन दिनों जहां एक के बाद एक कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीं उनकी नई का मुहूर्त भी धूमधाम से किया जाता है। इसी क्रम में पिछले दिनों पटना में भोजपुरी फिल्म तेरी दुल्हन सजाऊंगी का प्रेस कॉन्फ्रेंस पटना में बड़े धूमधाम से किया गया। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में सूरज सम्राट और मधु सिंह राजपूत हैं। मधु सिंह राजपूत ने कहा कि हां! सूरज सम्राट की दुल्हन मैं ही सजाऊंगी। सूरज जी बहुत अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ नेक दिल इंसान भी हैं। मुझे खुशी है कि मैं उनके साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हूं। आशा करती हूं कि ऑनस्क्रीन हमारी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब लुभा आएगी और दर्शकों का काफी मनोरंजन होगा। मधु सिंह राजपूत अपनी इस नई फिल्म तेरी दुल्हन सजाऊंगी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस फिल्म को लोग खूब देखेंगे।

गौरतलब है कि भोजपुरी के एक्शन स्टार सूरज सम्राट अपनी पहली ही भोजपुरी फिल्म “अर्द्धांगिनी” से दर्शकों के बीच अपनी एक खास पहचान कायम कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि नीशू एंटरटेंमेंट प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण मां पार्वती फिल्मस एंटरटेंमेंट बैनर तले किया जा रहा है। जबकि फिल्म के निर्देशक लाल जी श्रीवास्तव हैं। लेखक रामचन्द्र सिंह, संगीतकार अमन श्लोक, गीतकार राजेश मिश्रा, रामचन्द्र सिंह, पंकज प्रियदर्शी, अरविंद तिवारी, विवेक बख़्शी, संतोष पूरी और शेखर मधुर हैं। फिल्म के डीओपी एम नागेंद्र, फाइट मास्टर प्रदीप खड़का, आर्ट डायरेक्टर सिकंदर विश्वकर्मा, नृत्य निर्देशक मयंक, संतोष सर्वदर्शी, अशोक, कार्यकारी निर्माता संजय कुमार हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार सूरज सम्राट, तनुश्री, मधु सिंह राजपूत, ब्रजेश त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, देव सिंह, बालेश्वर सिंह, अरुण सिंह, के के गोस्वामी, श्रद्धा नवल, कल्याणी, अमित पाल बंटी, दिनेश पांडेय, राहुल श्रीवास्तव, धामा वर्मा, आशुतोष चौबे, आर नरेंद्र, रमेश सिंह, सोनी पटेल, माही श्रीवास्तव, विद्या सिंह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *