April 2, 2026

भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई

देवरिया- बरहज नगर मंडल अध्यक्ष अभयानंद तिवारी के आवास स्थित कैंप कार्यालय में भगवान परशुराम की जयंती उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई . इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से विवेकानंद तिवारी, नगर महामंत्री विनय मिश्र,  कृष्ण सिंह उर्फ रिंकू सिंह, अर्जुन भारती, अमर यादव राम मोहन पांडे राकेश सोनकर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष अमित जायसवाल तथा नगर उपाध्यक्ष अमर सिंह भी उपस्थित रहे इस दौरान वरिष्ठ जनों ने भगवान परशुराम के जीवन वृतांत का वर्णन भी किया , तथा साथ ही साथ इस बात का भी उल्लेख किया कि आज की इस पल प्रतिपल बदलते परिवेश में भगवान परशुराम द्वारा स्थापित संस्कृति और सभ्यता का अक्षर से पालन करना चाहिए जिससे यह देश पुनः अपनी खोई हुई गरिमा को प्राप्त कर सके तथा और अधिक समृद्ध शाली हो सके .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *