February 15, 2026

तीन दिवसीय तुलसी महाकाव्य कुंभ में लवी सिंह को किया गया सम्मानित

महाकवि सन्त तुलसीदास साहित्यिक संस्थान सूकर क्षेत्र सोरो जनपद कासगंज द्वारा सूकर क्षेत्र उर्मिला गेस्ट हाउस हाॅल, सोरों में आयोजित तुलसी महा काव्य कुंभ के त्रि-दिवसीय अधिवेशन (15, 16, एवं 17 जून) में भारतवर्ष के विभिन्न प्रदेशों से आए हुए 500 से भी अधिक कवि एवं कवयित्रियों द्वारा बहुत ही शानदार काव्य पाठ किया गया।

कव्यपाठ के दौरान देश के श्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय कवि जमुना प्रसाद उपाध्याय जी को 51 हजार की नगद धन राशि से तुलसी सम्मान दिया गया साथ ही बरेली की कवयित्री लवी सिंह ने काव्य पाठ किया और विशिष्ट अतिथि की भूमिका में उपस्थित रहीं।

डॉ पूनम शर्मा की किताब का विमोचन भी हुआ कार्यक्रम समापन के तीसरे दिन राम कथा का वाचन डॉ अखिलेश मिश्रा जी आई ए एस के मुख से सुन कर श्रोता भी मंत्र मुग्ध हो गए गंगा यात्रा, गंगा आरती, डोल नगाड़े मजीरा आदि कार्यक्रमों के द्वारा यादगार पल और एक ऐतिहासिक सफल कार्यक्रम बना। संस्था अध्यक्ष विपिन शर्मा ‘पत्रकार’ ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *