February 15, 2026

कुलदीप कुमार की बैरी सुरतिया का फर्स्ट लुक लांच

सुनील सुमन फिल्म्स एंड माँ एंटरटेनमेंट प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म बैरी सुरतिया का फर्स्ट लुक लांच किया गया है। केंद्रीय भूमिका में कुलदीप कुमार हैं, उनका लुक इस फिल्म में काफी चैलेंजिंग है। फिल्म के पोस्टर में उनका लुक सस्पेंस से भरपूर है। उनकी नायिका खुशबू सावन और स्नेहा जोशी हैं। उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है।
गौरतलब है कि रोमांचक कहानी, बेहतरीन कलाकार, मेलोडियस म्यूजिक और खूबसूरत वीडियो यह सब क्वालिटी से बनी फिल्म बैरी सुरतिया फुल एंटेरटेनिंग है। बहुत जल्द यह फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। भोजपुरी दर्शकों के लिए यह फिल्म बहुत ही खास होने जा रही है। इस फिल्म में एक लड़की की आत्मा का बदला लेने का और एक लड़की का मासूम प्यार, डर और रोमांस का दर्शकों को खूब मनोरंजन करेगा। इस फिल्म के निर्माता अजीत कुमार हैं। लेखक व निर्देशक सुनील कुमार सुमन हैं। सह निर्माता रवीन्द्र कुमार हैं। संगीतकार चंद्रमा चंद्राही व अमन श्लोक हैं। गीतकार सरोज कुमारी, राजेश मिश्रा, शेखर मधुर, रवीन्द्र कुमार हैं। छायांकन जगमिंदर सिंह हुंदल, नृत्य सुदामा मिंज, राजेश कांबले, मारधाड़ दिनेश यादव, संकलन गुरजंट सिंह का है। कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय हैं। मुख्य भूमिका में कुलदीप कुमार, खुशबू सावन, स्नेहा जोशी, कृष्णा भट्ट, अरुण सिंह, प्रकाश जैस, नीलम दूबे, श्रद्धा नवल, उल्हास कुडवा, मधुसूदन शर्मा, धर्मेन्द्र जैसवाल, राहुल रंजन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *