April 2, 2026

जल्द ही दो हँसीनाओं के साथ क्रिश भैया करेंगे रोमांस

जुगाड़ी तलाक एक प्रेम कथा जैसी फिल्म कर चुके हैंडसम मैन क्रिश भैया अब जल्द ही दो हँसीनाओं के साथ इश्क फरमाते नजर आएंगे। इस बात की पुष्टि खुद स्वयं क्रिश भैया ने की उन्होंने कहा कि यह बात सच है मैं अपनी अगली फिल्म मैं दो हँसीनाओं के साथ रोमांस करते नजर आऊंगा। अभी इस फिल्म का टाइटल अनाउंस नहीं किया गया है जल्दी टाइटल अनाउंस करके शूटिंग स्टार्ट की जाएगी। बता दे इस फिल्म में क्रिश भैया के साथ दो हसीना यानी एक बंगाली वाला मनी भट्टाचार्य और दूसरी हसीना क्यूट गर्ल अनुष्का तिवारी नजर आयेंगी। हालांकि क्रिश भैया ने हाल ही में दो फिल्मों की शूटिंग कंप्लीट की है अब तीसरी फिल्म की शूटिंग में लगे हुए है।
फ़िल्म के निर्देशक जेम्स पार्कर ने बताया कि ऑलमोस्ट हमारी तीसरी फिल्म की तैयारी पूरी हो गयी लोकेशन भी फाइनल हो गयी है बहुत जल्द फ़िल्म शूटिंग फ्लोर पर जाने वाली है। उन्होंने बताया कि दोनों फिल्मे जुगाड़ी और तलाक एक प्रेम कथा की तरह हमारी ये तीसरी फिल्म की कथा पटकथा बहुत लाजवाब है जो सम्पूर्णरूप पारिवारिक एवं सामाजिक फ़िल्म होगी।फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में क्रिश भैया,मनी भट्टाचार्य और अनुष्का तिवारी नजर आयेंगी। फ़िल्म का निर्माण सुल्तान फिल्म्स क्रिएशन के बैनर तले होने जा रहा है जिसके निर्माता सुल्तान अंसारी हैं और निर्देशक जेम्स पार्कर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *