February 21, 2026

खुशबू तिवारी केटी, श्वेता यादव का देवी गीत ‘आवतारी माई शेरावाली’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

शारदीय नवरात्रि ज्यों ज्यों नजदीक आ रहा है त्यों त्यों चहुँओर चहल पहल बढ़ती जा रही है। जगह जगह माँ शक्ति स्वरूपा की मूर्ति की बनावट व श्रृंगार कार्य तेजी से किया जा रहा है और साथ ही पूरे नौ दिन तक माता जी पूजा अर्चना करने के लिए छोटे बड़े पंडाल बनाने की तैयारी भी की जा रही है। ऐसे में माँ जगत जननी के भक्तों के लिए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से एक और देवी गीत ‘आवतारी माई शेरावाली’ आडियंस व माता जी के भक्तों के बीच प्रस्तुत किया है। यह देवी गीत माँ शेरावाली के आगमन को लेकर बनाया गया है। जिसे अपने खास अंदाज में वायरल सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने गाया है और इसके वीडियो में एक्ट्रेस श्वेता यादव ने अदायगी किया है। यह देवी गीत ‘आवतारी माई शेरावाली’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा व सुना जा सकता है। इस गाने के वीडियो में श्वेता यादव माँ शेरावाली के आगमन होने से बहुत ही उत्साहित नजर आ रही हैं। वह फूल माला बनाने वाली मालिन को निर्देश देते हुए कहती हैं कि ‘जल्दी जल्दी फूल माला जाके लियावा, निमिया के तरवा मालिन झुलुआ लगावा, नीमन से सजा आरती थाली हो, शेरवा सवार होके हमरा अँगनवा आवतारी आज शेरावाली हो…’

यह देवी गीत ‘आवतारी माई शेरावाली’ माता जी के भक्तों के लिए अनुपम भेंट है। दुर्गा पूजा जनमानस के लिए आध्यात्मिकता, सामाजिकता और सांस्कृतिकता का महान उत्सव है, जोकि पूरे नौ दिन तक पूजा और आराधना के माध्यम से मनाया जाता है। माता दुर्गा को शक्ति, सामर्थ्य, निर्णायकता और न्याय की प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। यह त्यौहार समाज में भाईचारे को बढ़ावा देता है और एकता को बल देता है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत देवी गीत ‘आवतारी माई शेरावाली’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसे अपनी सुरीली आवाज में खुशबू तिवारी केटी ने गाया है। जिसके वीडियो में श्वेता यादव ने शानदार अदायगी किया है। गीतकार यादव राज हैं और संगीतकार अभिराम पांडेय हैं। निर्देशक आर्यन देव हैं। एडिटर मीत जी, कोरियोग्राफर अशोक सम्राट हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस देवी गीत का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *