February 16, 2026

खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी की “लिट्टी चोखा’ का गाना “6 महीना के लईका नियन” हुआ वायरल, मिले लाखों व्यूज

मुंबई : सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और काजल राघवनी स्टारर भोजपुरी फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ का धमाकेदार फुल वीडियो सांग “6 महीना के लईका नियन” आरडीसी भोजपुरी चैनल से रिलीज होते ही वायरल हो गया है, जिसे कुछ ही घन्टे में लाखों की तादाद में व्यूज मिल गए हैं। ये बेहद शानदार गाना है। इसमें खेसारी लाल यादव का अलग ही अवतार नजर आ रहा है। यह फुल वीडियो सांग है जिसमें खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की गजब केमिस्ट्री दिख रही है। काजल राघवानी साड़ी में और अपनी अदाओं से बेहद हॉट लग रही हैं। खेसारी लाल यादव का मस्ती भरा यह सांग दर्शकों के लिए एक बेहतरीन तोहफा है।

इस गीत को ख़ेसारी लाल यादव और अल्का झा ने गाया है जबकि संगीतकार ओम झा, मधुकर आनंद हैं। इस फ़िल्म में एक से बढ़कर एक गाने हैं और यह फ़िल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है। बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले बनी फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ का ट्रेलर भी आरडीसी म्यूजिक कंपनी से रिलीज किया गया था जिसे शानदार रिस्पॉन्स मिला है। फ़िल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं। फिल्म का बेहतरीन निर्देशन किया निर्देशक पराग पाटिल ने। समाज को जागरूक करने वाली इस फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं। फिल्म में सुमधुर संगीत ओम झा का है। फ़िल्म प्रचारक रंजन सिन्हा व रामचन्द्र यादव हैं। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, प्रगति भट्ट, प्रीति सिंह, श्रुति राव, उत्कर्ष, यादवेन्द्र यादव, करण पांडे, प्रकाश जैस हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *