February 16, 2026

खेसारी लाल यादव, पाखी हेगड़े फिर तैयार हैं गर्दा उड़ाने को, वीडियो सांग “जवानी जर्दा के पान’ कल होगा आउट

मुंबई| भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पाखी हेगड़े की जोड़ी एक बार फिर गर्दा उड़ाने आ रही है। जी हां इस जबरदस्त जोड़ी का धमाकेदार गाना जवानी जर्दा के पान कल 15 मई को सुबह 6:15 बजे रिलीज होने जा रहा है। आज इसका टीज़र रिलीज किया गया है उसे भी लाखों लोगों में देखा और पसन्द किया है। आपको बता दें कि हाल ही में ख़ेसारी लाल यादव और पाखी हेगड़े ने भोजपुरी सांग ‘बंगालनियां’ से तहलका मचाया था. पाखी के वर्षों बाद भोजपुरी गाने में नजर आईं थी और लोगों ने दोनों के डांस को खूब एन्जॉय किया।
अब एक बार फिर ये जोड़ी अपना जादू लोगों पर चलाने आ रही है. इनका नया भोजपुरी गाना ‘जवानी जर्दा के पान’ लोगों को काफी पसंद आने वाला है. खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की आवाज में इस जबर्दस्त सॉन्ग का ऑडियो कुछ दिन पहले रिलीज किया गया था. इस ऑडियो सांग को अब तक 16 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. और अब आज इसके वीडियो सांग का टीज़र लांच किया गया है जो गर्दा उड़ा रहा है। टीज़र में ही खेसारी लाल और पाखी का जबरदस्त डांस दिख रहा है और अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह गाना यूटयूब पर तूफान लेकर आएगा।

https://youtu.be/VORPb21gMf8

आपको बता दें कि ये भोजपुरी वीडियो सॉन्ग कल सुबह पीआरए फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा. जब इस गाने का ऑडियो और इसका वीडियो टीज़र ही इतना बवाल मचा रहा है तो जब फुल वीडिया आएगा तो क्या होगा। दर्शकों को ऑडियो सुनकर और टीज़र देखकर पूरे सांग को देखने की उत्सुकता बढ गई है। बता दें कि इस गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, गाने को अपने संगीत से आर्या शर्मा ने सजाया है. वहीं इस गाने के प्रोड्सूसर राजीव रंजन सिंह, को ऑर्डिनेटर अमित कुमार सिंह हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *